सिंह राशि अक्टूबर 2022 | Leo October 2022 | Simha Rashi October 2022 | By Nakshatraveda.com
सिंह राशिफल अक्टूबर 2022 कार्यक्षेत्र करियर के लिहाज से देखा जाए तो यह महीना सिंह राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला महीना सिद्ध हो सकता है। अक्टूबर महीने की शुरुआत में मंगल आपके दशम भाव यानी कि कर्म भाव में स्थित रहेगा जिसकी वजह से सिंह राशि के उन जातकों को लाभ हो सकता है जो जमीन, संपत्ति या भवन निर्माण के कार्य से जुड़े हैं। इसके अलावा वे जातक जो पुलिस, न्यायालय, सेना आदि के क्षेत्र से जुड़ा कार्य कर रहे हैं उनके लिए भी यह अवधि अनुकूल रहने की संभावना है। महीने के उत्तरार्ध में जब मंगल आपके दशम भाव से गोचर कर आपके एकादश भाव यानी कि लाभ भाव में गोचर करेगा तब इस दौरान आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। इस महीने शनि की दृष्टि भी आपके दशम भाव यानी कि कर्म भाव पर रहने वाली है जिसकी वजह से आपको करियर में सफलता प्राप्त करने के लिए जरूरत से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि नौकरीपेशा जातकों के लिए इस महीने पदोन्नति के योग बन रहे हैं। इसके अलावा सिंह राशि के वह जातक जो स्थानांतरण यानी कि ट्रांसफर की इच्छा रखते हैं, उनकी यह इच्छा इस महीने पूरी हो सकती है। आर्थिक यदि सिंह राशि के आर्थिक ...