सिंह राशि अक्टूबर 2022 | Leo October 2022 | Simha Rashi October 2022 | By Nakshatraveda.com
सिंह राशिफल अक्टूबर 2022
कार्यक्षेत्र
करियर के लिहाज से देखा जाए तो यह महीना सिंह राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला महीना सिद्ध हो सकता है। अक्टूबर महीने की शुरुआत में मंगल आपके दशम भाव यानी कि कर्म भाव में स्थित रहेगा जिसकी वजह से सिंह राशि के उन जातकों को लाभ हो सकता है जो जमीन, संपत्ति या भवन निर्माण के कार्य से जुड़े हैं। इसके अलावा वे जातक जो पुलिस, न्यायालय, सेना आदि के क्षेत्र से जुड़ा कार्य कर रहे हैं उनके लिए भी यह अवधि अनुकूल रहने की संभावना है। महीने के उत्तरार्ध में जब मंगल आपके दशम भाव से गोचर कर आपके एकादश भाव यानी कि लाभ भाव में गोचर करेगा तब इस दौरान आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। इस महीने शनि की दृष्टि भी आपके दशम भाव यानी कि कर्म भाव पर रहने वाली है जिसकी वजह से आपको करियर में सफलता प्राप्त करने के लिए जरूरत से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि नौकरीपेशा जातकों के लिए इस महीने पदोन्नति के योग बन रहे हैं। इसके अलावा सिंह राशि के वह जातक जो स्थानांतरण यानी कि ट्रांसफर की इच्छा रखते हैं, उनकी यह इच्छा इस महीने पूरी हो सकती है।
आर्थिक
यदि सिंह राशि के आर्थिक जीवन पर दृष्टि डाली जाए तो यह कहा जा सकता है कि यह महीना सिंह राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अनुकूल रहने की संभावना है। महीने की शुरुआत में मंगल का गोचर आपके दशम भाव यानी कि कर्म भाव में रहेगा जो कार्य में स्थितियों को मजबूत बनाएगा और महीने के उत्तरार्ध में जब मंगल आपके एकादश भाव में होगा तो उस दौरान आर्थिक स्थिति में बड़ा अच्छा इजाफा देखने को मिलेगा। इस अवधि में आपकी आमदनी में बढ़ोतरी की संभावना है और आपकी तनख्वाह में भी वृद्धि के संकेत मिलते हैं। महीने के पूर्वार्ध में सूर्य देवता बुध और शुक्र के साथ आपकी कुंडली के दूसरे भाव यानी कि धन भाव में स्थित होंगे। यह स्थिति भी आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए अच्छी रहेगी और आप इस दौरान धन संचय कर पाने में भी सफल रह सकते हैं। महीने के उत्तरार्ध में सूर्य आप की राशि से तीसरे भाव में चले जाएंगे और आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने का काम करेंगे। इस दौरान आपको सरकारी क्षेत्र से भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपके निजी प्रयास भी आपको आर्थिक उन्नति प्रदान करने वाले साबित होंगे।
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो सिंह राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना मिश्रित परिणाम देने वाला सिद्ध हो सकता है। इस महीने आपके छठे भाव यानी कि रोग भाव में शनि वक्री अवस्था में स्थित रहने वाला है जिसकी वजह से आप इस महीने जोड़ों के दर्द से परेशान रह सकते हैं। सिंह राशि के जातकों को इस महीने चोट लगने की आशंका है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि वाहन चलाते वक्त या फिर सड़क पार करते वक्त अतिरिक्त सावधानी बरतें। इस महीने आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर रहने की आशंका है। ऐसे में बदलते मौसम को नजरअंदाज न करें और जहां तक संभव हो बाहरी खान पान से परहेज करें। योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल कर आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर कर सकते हैं।
प्रेम व वैवाहिक
प्रेम व वैवाहिक जीवन के लिहाज से अक्टूबर का महीना सिंह राशि के जातकों के लिए सकारात्मक रहने की संभावना है। इस महीने आपके पंचम भाव यानी कि प्रेम के भाव का स्वामी बृहस्पति आपके अष्टम भाव में स्थित रहेगा। बृहस्पति की इस स्थिति की वजह से सिंह राशि के प्रेमी जोड़े इस दौरान सुखद जीवन व्यतीत करते नजर आ सकते हैं। इस दौरान आप दोनों एक दूसरे के करीब आ सकते हैं जिसकी वजह से आपके संबंधों में और भी मजबूती आएगी।
वहीं वैवाहिक जीवन की बात की जाए तो सिंह राशि के जातकों के सप्तम भाव यानी कि कलत्र भाव का स्वामी शनि इस महीने अपनी स्वराशि मकर और आपके छठे भाव में स्थित रहेगा। शनि की इस स्थिति की वजह से सिंह राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन इस महीने अनुकूल रहने की संभावना है। इस दौरान आपको अपने जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और समर्थन प्राप्त हो सकता है। इस अवधि में आप दोनों का एक दूसरे पर विश्वास बढ़ेगा जिसकी वजह से आपके बीच बेहतर तालमेल देखने को मिल सकता है। इस महीने आप अपने जीवनसाथी के साथ अपनी दिल की बात साझा करने में सफल रह सकते हैं। साथ ही इस दौरान आप पूर्व में चल रहे किसी विवाद को आपस में बैठ कर सुलझाने में भी सफल रह सकते हैं।
पारिवारिक
पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से तो सिंह राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना अनुकूल रहने की संभावना है। इस महीने की शुरुआत में आपके द्वितीय भाव यानी कि कुटुंब भाव में सूर्य और बुध आपस में युति करके बुधादित्य योग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में इस अवधि में सिंह राशि के जातकों को परिवार का सहयोग व समर्थन प्राप्त हो सकता है। साथ ही परिवार की संपत्ति से भी इस दौरान आप लाभ अर्जित करने में सफल रह सकते हैं। परिवार का माहौल सुखद बना रह सकता है और परिवार के सदस्यों के बीच भाईचारे और सौहार्द की भावना में वृद्धि देखी जा सकती है। महीने के उत्तरार्ध में सूर्य और शुक्र आपके तृतीय भाव यानी कि सहोदर के भाव में गोचर करेंगे जिसकी वजह से इस अवधि में आपको छोटे भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आप कुछ मजबूत फैसले भी कर सकते हैं जिसकी वजह से परिवार को लाभ होने की संभावना है। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रह सकता है और इस महीने आप परिवार के साथ काफी अच्छा वक्त बिताते नजर आ सकते हैं।
उपाय
शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करें।
पानी में चंदन डालकर भगवान सूर्य को अर्पित करें।
आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
Comments
Post a Comment